फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   agriculture law

देश को उद्योगपतियों के हाथों बिकने नहीं देंगे किसान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
agriculture law
रुद्रपुर। तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ आम जनता को जागरूक करने के लिए किसान मजदूर जागृति रैली रुद्रपुर से होकर किच्छा को रवाना हो गई। रैली में शामिल हजारों किसानों ने झंडे, बैनरों व पोस्टरों के माध्यम से कानूनों का विरोध करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सभी ने एक स्वर में कहा कि किसान देश को उद्योगपतियों के हाथों बिकने नहीं देंगे।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर अग्रसेन चौक पर पहुंची किसान जागृति रैली का लोगों ने स्वागत किया। तराई किसान संगठन के अध्यक्ष तजिंदर सिंह विर्क ने कहा कि कृषि कानून न सिर्फ किसानों बल्कि आम जनता के लिए भी घातक हैं। यदि एक बार यह कानून लागू हो गए तो सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत आम जनता के लिए राशन की व्यवस्था खत्म हो जाएगी। छह मार्च को मेरठ से शुरू हुई यह किसान जागृति रैली सितारगंज तक पहुंचेगी और 27 मार्च को गाजीपुर सीमा पहुंचेगी। मंडी समिति के पास बिगवाड़ा में भी किसानों का फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत हुआ। बिगवाड़ा से सैकड़ों किसान ट्रैक्टरों के साथ रैली में शामिल हुए। वहां पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता तिलकराज बेहड़, जसबीर सिंह, विक्रमजीत सिंह, सीपी शर्मा, सलविंदर सिंह, गुरजीत सिंह, संतोख सिंह, जितेंद्र संधू आदि थे।
विज्ञापन

कांवड़िये भी बोले जय किसान
रुद्रपुर। बिगवाड़ा में किसान जागृति रैली के स्वागत के लिए खड़े सैकड़ों किसानों ने कांवड़ियों का स्वागत किया। कांवड़ियों ने वहां किसानों को अपना समर्थन दिया। कांवड़ियों ने जय किसान का नारा भी लगाया। किसान नेता विक्रमजीत सिंह ने कहा कि कांवड़ियों के कई जत्थे ने किसानों को अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
- तीनों कृषि कानूनों लागू होने से आम आदमी भोजन के अधिकार से भी वंचित हो जाएगा। देश के अनाज पर उद्योगपति का कब्जा हो जाएगा। दिलराज बाजवा
- कृषि कानून सिर्फ किसानों के लिए नहीं नहीं बल्कि देश की आम जनता को भी प्रभावित करेंगे। इन कानूनों से देेश में भुखमरी जैसे हालत पैदा हो सकते हैं।
विक्रमजीत सिंह
- उद्योगपति का एक बार अनाज पर कब्जा हो गया तो वह अपनी इस ताकत का दुरुपयोग कर सकता है। अपने फायदे के लिए उद्योगपति अनाज से शराब भी बना सकते हैं। मनराज सिंह
- केंद्र सरकार को तीनों कृषि कानूनों को शीघ्र वापस लेना चाहिए। जब तक सरकार इन कानूनों को रद्द नहीं करती किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।
गुरदेव सिंह
- केंद्र सरकार ने उद्योगपतियों के दबाव में आकर बड़ी चालाकी से किसानों को एमएसपी के अधिकार से वंचित करने का प्रयास किया था लेकिन हम झुकने वाले नहीं।
मनिंदर सिंह
- किसान देश के अन्नदाता है। जब वह देेश की जनता को पेट पाल सकता है तो देशहित में कुछ भी कर सकता है। किसान देश को उद्योगपतियों के हाथों बिकने नहीं देंगे। अमृतपाल विर्क

यात्रा का किच्छा और सितारगंज में स्वागत
किच्छा/सितारगंज। किसान जागृति यात्रा का किसानों और कांग्रेसियों ने किच्छा और सितारगंज में जोरदार स्वागत किया। दिनेशपुर से शुरु हुई यात्रा नगर के मुख्य बाजार होती हुई खटीमा की ओर रवाना हुई। वहां पर जितेंद्र सिंह संधू, जगरूप सिंह, रंजीत सिंह, हाजी सरवरयार खान, परवेज मलिक, अरुण कुमार शुक्ला, सुरेश पपनेजा, राम बाबू, निर्मल सिंह हंसपाल आदि थे। इधर, सितारगंज में यात्रा आरके ढाबा से होते हुए अमरिया चौक और फिर गुरुद्वारा गुरु का ताल वाले से होते हुए यूपी के अमरिया की तरफ रवाना हो गई। वहां पर किसान नेता तजिंदर सिंह विर्क, गुरसेवक सिंह महार, पूर्व विधायक नारायण पाल, भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष गुरसाहब सिंह गिल, चौधरी अमरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह देओल, हरपाल सिंह, बाबा पाल सिंह, चरनजीत सिंह, जितेंद्र सिंह संधू आदि थे। (संवाद)

कसिन यात्रा में शामिल किसान

कसिन यात्रा में शामिल किसान- फोटो : KITCHHA

सितारगंज में ट्रैक्टर लेकर पहुंचे जागृति यात्रा में पहुंचे किसान।

सितारगंज में ट्रैक्टर लेकर पहुंचे जागृति यात्रा में पहुंचे किसान।- फोटो : SITARGANJ

सितारगंज में पहुंची जागृति यात्रा के दौरान किसानों की भीड़।

सितारगंज में पहुंची जागृति यात्रा के दौरान किसानों की भीड़।- फोटो : SITARGANJ

सितारगंज में किसान जागृति यात्रा का स्वागत करते किसान व कांग्रेसी।

सितारगंज में किसान जागृति यात्रा का स्वागत करते किसान व कांग्रेसी।- फोटो : SITARGANJ

अमृतपाल विर्क।

अमृतपाल विर्क।- फोटो : RUDRAPUR

मनिंदर सिंह।

मनिंदर सिंह।- फोटो : RUDRAPUR

गुरदेव सिंह।

गुरदेव सिंह।- फोटो : RUDRAPUR

मनराज सिंह।

मनराज सिंह।- फोटो : RUDRAPUR

विक्रमजीत सिंह।

विक्रमजीत सिंह।- फोटो : RUDRAPUR

दिलराज बाजवा।

दिलराज बाजवा।- फोटो : RUDRAPUR

बिगवाड़ा में कांवड़ियों का स्वागत करते किसान।

बिगवाड़ा में कांवड़ियों का स्वागत करते किसान।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर में किसान जागृति रैली में शामिल किसान।

रुद्रपुर में किसान जागृति रैली में शामिल किसान।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के बिगवाड़ा में रैली का स्वागत करते लोग।

रुद्रपुर के बिगवाड़ा में रैली का स्वागत करते लोग।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर में पहुंची किसान जागृति रैली के दौरान संबोधित करते किसान।

रुद्रपुर में पहुंची किसान जागृति रैली के दौरान संबोधित करते किसान।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed