फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Agriculture fair

जैविक विधियों से फसलोत्पादन करें किसान : विधायक शुक्ला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Agriculture fair
पंतनगर में सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए किसान फर्टिलाइजर्स को ट्रॉफी देते विधायक शुक्ला व कुल सचिव - फोटो : RUDRAPUR
देश का प्रथम कृषि विश्वविद्यालय होने के नाते पंतनगर में नवीनतम तकनीकों, बीजों व वैज्ञानिक विधियों की जानकारियां किसानों को इस कृषि कुंभ के माध्यम से समय-समय पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। किसानों को यहां से हासिल जानकारी से जैविक विधियों के जरिये फसलों का उत्पादन करना चाहिए। यह बात बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला ने पंतनगर में आयोजित 110वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का समापन करते हुए कही।
विज्ञापन

गांधी हाल में आयोजित समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में कुलसचिव डॉ. एके शुक्ला ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि किसान मेले में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड व अन्य राज्यों से आए किसान यहां से नवीनतम तकनीकों एवं बीजों को लेकर जाते है। उन्होंने कहा कि प्रसार शिक्षा निदेशालय के नौ कृषि विज्ञान केंद्रों को मिलाकर एक स्टाल किसानों के लिए लगाया गया था। कृषि क्लीनिक नाम के इस स्टाल पर किसानों ने अपनी समस्याओं का समाधान वैज्ञानिकों से प्राप्त किया। किसान मेला प्रभारी एवं निदेशक संचार डॉ. एसके बंसल ने इस मेले में आए सभी स्टाल धारकों का आभार व्यक्त किया। निदेशक शोध डॉ. एएस नैन ने कार्यक्रम के अंत में सभी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

121 स्टालों पर 15 हजार किसानों ने किया भ्रमण
पंतनगर। चार दिवसीय किसान मेले के बारे में जानकारी देते हुए निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि विवि के विभिन्न बीज केंद्रों से किसानों ने अपने पसंदीदा उन्नत बीजों की खरीद की। उन्होंने बताया कि इस मेले में विभिन्न फर्मों, विवि व अन्य सरकारी संस्थाओं के लगभग 121 स्टाल लगाए गए थे और लगभग 15 हजार से अधिक पंजीकृत व अपंजीकृत किसानों ने मेले का भ्रमण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए किसान फर्टिजाइजर्स पुरस्कृत
पंतनगर। समापन समारोह में मुख्य अतिथि ने सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए किसान फर्टिलाइजर्स एजेंसी काशीपुर के प्रतिनिधियों को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। सर्वोत्तम स्टाल के लिए त्यागी एग्रो सेल्स किच्छा सहित किसान मेले में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं स्टालों के विजेताओं को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। उद्यान प्रदर्शनी में विवि व अन्य सरकारी संस्थानों के स्टालों को उनके प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा मेले में आयोजित पशु प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता में विभिन्न स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही मेले में लगे विभिन्न वर्गों के स्टॉलों को भी उनके प्रदर्शन व बिक्री के आधार पर पुरस्कृत किया गया। संवाद

पंतनगर में समापन समारोह में किसानों को संबोधित करते किच्छा विधायक राजेश शुक्ला।

पंतनगर में समापन समारोह में किसानों को संबोधित करते किच्छा विधायक राजेश शुक्ला।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed