फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   After the death of the child in the car delivery

कार में डिलीवरी के बाद बच्चे की मौत

Fri, 04 Dec 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ शक्तिफार्म
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ शक्तिफार्म Updated Fri, 04 Dec 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन

प्रसव पीड़ा कराह रही महिला ने स्वास्थ्य कर्मियों की लेटलतीफी के कारण में कार में ही बच्चे को जन्म दे दिया। नर्स ने कार में जन्मे बच्चे और उसकी मां को अस्पताल कक्ष में भर्ती कराया, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो गई। इससे आक्रोशित लोगों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया और स्वास्थ्य विभाग, सीएम व सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बैगुल चुंगी निवासी बंगाली कालोनी निवासी सुब्रत विश्वास की पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर वह बस से लेकर उसे पीएचसी लेकर आ रहा था। रास्ते में दर्द अधिक बढ़ने पर वह बस से उतर गया। झाड़ियों में शौच होकर आई गर्भवती महिला के दर्द कम होने पर उसने राहगीरों से मदद मांगी।
विज्ञापन

इस पर सितारगंज से घर लौट रहे भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक किशोर राय ने उसे अपनी कार से पीएचसी पहुंचाया और नर्स को मामले की जानकारी दी। जानकारी के बाद भी 20 मिनट तक नर्स व अन्य स्वास्थ्य कर्मी के अस्पताल न आने पर गर्भवती महिला ने कार में ही बच्चे को जन्म दे दिया। इसके बाद नर्स सविता सिंह अस्पताल पहुंची और कार में जन्मे बच्चे व महिला को अस्पताल कक्ष में भर्ती किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। इस पर भाजपाइयों ने किशोर राय के नेतृत्व में अस्पताल में हंगामा काटा और स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। राय ने कहा कि एक तो डाक्टरों का टोटा है और ऊपर से स्वास्थ्य कर्मी भी इलाज में लापरवाही बरत रहे हैं।

भाजपाइयों ने विभाग, राज्य सरकार व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इधर, नर्स सविता ने बताया कि मरीज के आने की सूचना मिलते ही वह अस्पताल पहुंच गई। गर्भवती महिला ने सात माह के बच्चे को जन्म दिया। जिसकी हालत नाजुक थी। वहां पर दीपक विश्वास, श्यामल सरकार, भगवान पांडे, धीरज मंडल, डा. विनय मंडल, विजय साहनी, दारा सिंह, सुमंत, राजनारायन मल, अजीत हीरा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed