फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   After catching District Excise Officer red-handed taking bribe Vigilance team raided his residence in kashipur

Kashipur: विजिलेंस की टीम ने छह घंटे से अधिक समय तक घर खंगाला, जिला आबकारी अधिकारी के परिजनों से जुटाई जानकारी

Wed, 03 Jul 2024 10:40 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 03 Jul 2024 10:40 AM IST
सार

रुद्रपुर में जिला आबकारी अधिकारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचने के बाद विजिलेंस की टीम ने काशीपुर स्थित उनके आवास पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने घर में मौजूद सदस्यों से जानकारी जुटाई और आवश्यक दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन
After catching District Excise Officer red-handed taking bribe Vigilance team raided his residence in kashipur
विजिलेंस की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर में जिला आबकारी अधिकारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचने के बाद विजिलेंस की टीम अब उनकी संपत्ति को भी खंगालेगी। इसके लिए एक टीम ने काशीपुर स्थित उनके आवास पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने घर में मौजूद सदस्यों से जानकारी जुटाई और आवश्यक दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया है। टीम छह घंटे से भी अधिक समय तक वहीं डटी थी।
विज्ञापन


विजिलेंस की एक टीम मंगलवार को आईटीआई थाना पुलिस के साथ दोपहर लगभग तीन बजे जिला आबकारी अधिकारी मिश्रा के काशीपुर के बाजपुर रोड स्थित आवास पर पहुंची। शाम करीब साढ़े छह बजे टीम के दो सदस्यों के घर के बाहर खड़ी कार को खंगाला। इस दौरान कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई। कार्रवाई के दौरान किसी को भी प्रवेश नहीं दिया गया। यहां तक मिश्रा की पत्नी की मालिश करने आई महिला को भी लौटा दिया। कार्रवाई के दौरान आस- पड़ोस के लोग भी घरों से बाहर नहीं निकले। खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी। जानकारी के अनुसार मिश्रा 13 वर्ष पहले काशीपुर में आबकारी इंस्पेक्टर उनके घर को खंगाला जा रहा है। संपत्ति की भी जांच की जाएगी। इसके अलावा उनके पुराने रिकार्ड भी जानकारी ली जा रही है। यदि, रिश्वत से बनाई गई संपत्ति सामने आती है तो शासन से अनुमति लेकर उस पर कार्रवाई की जाएगी। अनिल मनराल, सीओ, विजिलेंस के पद पर थे। उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Rudrapur: 70 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया जिला आबकारी अधिकारी, इस वजह से शराब कारोबारी से मांगी घूस
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी सुर्खियों में रहा आबकारी विभाग
आबकारी विभाग पहले भी फर्जीवाड़ा के मामले में सुर्खियां बटोर चुका है। अक्तूबर 2023 में शराब के ठेकों में बड़ा गड़बड़झाला सामने आया था। इसमें आबकारी विभाग की ओर से देसी व अंग्रेजी शराब की दुकानों के आवंटन में 12 ठेकों के लिए लगाई गई बैंक गारंटी फर्जी पाई गई थी। जिस बैंक से गारंटी दिखाई गई थी, उस बैंक ने ही गारंटी जारी होने से इन्कार कर दिया था। सहायक आयुक्त ने जांच में फर्जीवाड़ा बताया था। आबकारी आयुक्त ने जिला आबकारी अधिकारी को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा था। ये मामला अभी थमा नहीं कि जिला आबकारी अधिकारी रिश्वत के आरोप में धर लिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed