{"_id":"00513216b6e36a1df848f726b431558a","slug":"after-all-the-accused-in-custody-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरकार गिरफ्त में आए आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरकार गिरफ्त में आए आरोपी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
Updated Mon, 22 Feb 2016 12:21 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने खेतों में लगे ट्यूबवेल से मोटर चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोरी की मोटर सहित दो आरोपियों को धर दबोचा। एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
शनिवार देर रात एसओ ट्रांजिट कैंप सुशील कुमार ने मुखबिर की सूचना पर तीनपानी डैम के पास चेकिंग की। पुलिस ने स्टेनर बाइक संख्या यूके06एबी 7425 पर भारी भरकम मोटर ले जा रहे तीन युवकों को रोका। एक युवक पुलिस को बातों में उलझाकर फरार हो गया। दो युवकों ने अपना नाम बबलू निवासी वार्ड नंबर 4, मूल निवासी ग्राम शेरपुर थाना पूरनपुर पीलीभीत और अनिल पुत्र राजेंद्र निवासी कृष्णा कालोनी वार्ड नंबर 2, मूल निवासी लाला एरोली थाना देवरनियां बरेली बताया।
विज्ञापन
उन्होंने फरार आरोपी का नाम इरशाद निवासी रेशमबाड़ी रुद्रपुर बताया। उन्होंने बताया कि बरामद मोटर फुलसुंगा में एक खेत के ट्यूबवेल से चुराई है। बीते दो महीनों में उन्होंने लालपुर से 5 और फुलसुंगा से 2 मोटरें चोरी की है। वे मोटरें चोरी करने के बाद रामपुर के कबाड़ियों को बेच देते थे। उन्होंने गदरपुर में मोटर चोरी में लिप्तता से इनकार किया।
विज्ञापन
एसओ सुशील ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 379/411 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बबलू और अनिल को जेल भेजने के साथ ही फरार इरशाद की तलाश की जा रही है। बरामद बाइक भी इरशाद की है, जिसे सीज किया गया है। आरोपियों का डोजियर तैयार कर जिलों के थानों के साथ ही आरोपियों के गृहक्षेत्र के थानों में भी भेजा जा रहा है। आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है।