फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   After 19 days, the families got the estranged child

19 दिनों बाद परिजनों से मिला बिछुड़ा बच्चा

Mon, 09 Nov 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Mon, 09 Nov 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन

रुद्रपुर। दिल्ली में परिजनों से बिछुड़ा बच्चा 19 दिनों बाद अपने परिजनों से मिल सका। बच्चे को परिजनों से मिलाने में अमर उजाला ने अहम भूमिका निभाई। बच्चों के साथ ही जिला बाल कल्याण समिति ने अखबार का शुक्रिया अदा किया है।

विज्ञापन

दरअसल नेपाल की सीमा से लगे गांव रामनगरा निवासी सुमित मंडल (8) बीते 21 अक्तूबर को मेट्रो स्टेशन दिल्ली मेें अपने परिजनों से बिछुड़ गया था। स्टेशन में घूम रहे बच्चे को सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को सौंप दिया था। बच्चा अपने नाम के अलावा परिजनों का नाम तो बता रहा था, लेकिन घर का पता सही नहीं बताने के बजाय रामनगरा खटीमा बता पा रहा था।
विज्ञापन

जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने बच्चे को चिल्ड्रन होम मानसरोवर पार्क शाहदरा में रखकर जिला बाल कल्याण समिति से संपर्क साधा। समिति सदस्य डॉ. रजनीश बत्रा ने दिल्ली पुलिस ने संपर्क साधा। अमर उजाला ने 3 नवंबर के अंक में बच्चे का समाचार प्रकाशित किया। समाचार पढ़ने के बाद सुमित के परिजनों ने अखबार में लिखे मोबाइल नंबर पर रजनीश से संपर्क किया। बच्चे की पहचान पुष्ट होने पर रजनीश ने चिल्ड्रन होम से बच्चे को रुद्रपुर बुलवा लिया। रविवार को पिता खोखन मंडल और चाचा कन्हैया मंडल को सुमित सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटा मिलने से गदगद खोखन मंडल ने कहा कि वह खोए बेटे के लिए काफी परेशान थे। इस संबंध में उन्होंने दिल्ली और खटीमा पुलिस से भी संपर्क किया था। खोया बेटा मिलने से दीपावली में उनकी खुशी दोगुनी हो गई है। खोखन के साथ ही डॉ. रजनीश ने भी अमर उजाला को बिछुड़े बच्चे को परिजनों से मिलाने पर धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed