काशीपुर जिले की मांग के लिए बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में काशीपुर को शीघ्र जिला बनाने की मांग को दोहराते हुए सभी संगठनों के सहयोग से आंदोलन तेज करने की बात कही गई है।
शनिवार को काशीपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदर सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ता तहसील परिसर में एकत्र हुए और नारेबाजी की। सिंह ने कहा कि हमारी मांग लगभग 70 वर्ष पुरानी है। काशीपुर में जिले के लिए जरूरी अधिकांश भवन और कार्यालय पहले से ही उपलब्ध है। काशीपुर जिला बनने के सभी मानकों को पूरा करता है। उन्होंने सीएम के नाम का ज्ञापन तहसील कार्यालय में सौंपा। वहां पर नीरज चौहान, जितेंद्र कुमार, राजेंद्र सैनी, अख्तर अली, अलीम खान, गौरव रस्तौगी, शाहनवाज आलम, अर्पित चौहान आदि थे।