फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Administration removed illegal encroachment in Kashipur

Udham Singh Nagar News: काशीपुर में प्रशासन ने हटाए अवैध अतिक्रमण

Sat, 06 Dec 2025 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 06 Dec 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Administration removed illegal encroachment in Kashipur
जेसीबी से अवैध रूप से बनाई गई सड़क को ध्वस्त करते हुए। स्रोत : प्रशासन - फोटो : 1
काशीपुर। प्रशासन की टीम ने कई स्थानों पर चिह्नित अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। जेसीबी की मदद से अवैध सड़क और प्लाटों की नींव को खोदा गया है। पूर्व में अतिक्रमणकारियों को स्वयं कब्जा हटाने के लिए नोटिस दिए गए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जय किशन के आदेश पर खड़कपुर देवीपुरा, फंसियापुर और ग्राम बेलजुड़ी में टीम ने जेसीबी से निर्माण कार्यों को ध्वस्त किया। उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि अनाधिकृत निर्माण के विरुद्ध ध्वस्तीकरण के आदेश दिए थे। निर्माण करने वालों को 30 दिन के अंदर स्वयं हटाने के लिए नोटिस दिया गया था। बताया कि पुलिस, प्रशासन व राजस्व टीम की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। टीम में एसडीएम अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार पंकज चंदोला, प्राधिकरण के सहायक अभियंता, अवर अभियंता, पुलिस बल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed