{"_id":"63791a4021dbf322e9085ba0","slug":"adhar-card-will-be-updated-rudrapur-news-hld4825640156","type":"story","status":"publish","title_hn":"UIDAI: 10 साल पुराने आधार कार्ड कराने होंगे अपडेट, असुविधा से बचना है तो पढ़ें ये जरूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UIDAI: 10 साल पुराने आधार कार्ड कराने होंगे अपडेट, असुविधा से बचना है तो पढ़ें ये जरूरी जानकारी
Sun, 20 Nov 2022 05:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 05:19 PM IST
सार
10 वर्षों के दौरान आधार नंबर लोगों के पहचान के प्रमाण के रूप में उभरा है। आधार नंबर का उपयोग विभिन्न सरकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ उठाने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
आधार कार्ड
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुद्रपुर में निदेशक यूआईडीएआई रमनदीप सिंह ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय आधार मॉनीटरिंग समिति की बैठक ली। प्रोजेक्ट मैनेजर यूआईडीएआई शिव प्रसार उनियाल ने कहा कि भारत सरकार और यूआईडीएआई की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार बने जिन आधार कार्डों को 10 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं उन्हें अपने आधार कार्ड में पते का प्रमाण (पीओए) और पहचान का प्रमाण (पीओआई) अपडेट कराना जरूरी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 10 वर्षों के दौरान आधार नंबर लोगों के पहचान के प्रमाण के रूप में उभरा है। आधार नंबर का उपयोग विभिन्न सरकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ उठाने के लिए किया जा रहा है। इन योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाने के लिए सभी को व्यक्तिगत नवीनतम विवरण से आधार डाटा को अपडेट रखना है ताकि आधार प्रमाणीकरण में असुविधा न हो।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पांच वर्ष तक के बच्चों का भी आधार कार्ड अवश्य बनवाएं। वहां सीडीओ विशाल मिश्रा, एडीएम जय भारत सिंह, सीईओ आरसी आर्या, डीईओ बेसिक ऐके सिंह, समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, सीओ संचार देवाधर मठपाल, पंकज रावत आदि थे।
विज्ञापन