{"_id":"60e5fec08ebc3ee9b036dcf0","slug":"adhar-card-center-is-not-opening-rudrapur-news-hld4303994126","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 बाल विकास परियोजनाओं में नहीं खुल पाए आधार कार्ड सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 बाल विकास परियोजनाओं में नहीं खुल पाए आधार कार्ड सेंटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अप्रैल से पोषाहार पाने वाले बच्चों का आंगनबाड़ी केंद्रों में आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है लेकिन आधार की समस्या से जूझ रहे सैकड़ों परिजन कार्ड बनवाने के लिए घूम रहे हैं। जिले की 10 बाल विकास परियोजनाओं में बच्चों के लिए आधार कार्ड सेंटर खुलने थे जो अब तक नहीं खुल पाए हैं।
ऊधमसिंह नगर जिले की 10 बाल विकास परियोजनाओं में आधार कार्ड सेंटर के लिए आधार कार्ड किट रख दी गई है। इसमें डेस्कटॉप, प्रिंटर, स्लैप फिंगरस्ट्रिप, स्कैनर, आइरिस स्कैनर और जीपीएस डीवाइस मौजूद है। इसके लिए शासन की ओर से एजेंसी भी चयनित कर ली गई है लेकिन जिले की परियोजनाओं में स्टाफ का अता पता नहीं है। जिले के 2387 आंगनबाड़ी केंद्रों में एक लाख 94 हजार 236 बच्चे पंजीकृत हैं। अब तक मात्र 50 फीसदी बच्चों का ही आधार कार्ड बन पाया है।
बाल विकास परियोजनाओं में आधार सेंटर खोलने के लिए शासन से एजेंसी चयनित हो गई है। अधिकारियों को एजेंसी के जरिए कर्मचारियों को रखने के लिए निर्देश भी दिए गए थे। कर्मचारियों की ओर से बच्चों के आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं या नहीं इसका संबंधित अधिकारी से जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
-रंजना राजगुरू, डीएम।