फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Additional Secretary saw the ground reality of development works

Udham Singh Nagar News: अपर सचिव ने देखी विकास कार्यों की जमीनी हकीकत

Tue, 14 Oct 2025 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 14 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Additional Secretary saw the ground reality of development works
रुद्रपुर। वित्त मंत्रालय भारत सरकार के अपर सचिव डॉ. सज्जन सिंह यादव ने आकांक्षी जिला और ब्लाक गदरपुर की समीक्षा की। उन्होंने विकास कार्यों की जमीनी हकीकत को भी परखा। साथ ही जिला मुख्यालय पर बैठक कर प्रगति के बारे में जानकारी ली। अपर सचिव डॉ. सज्जन सिंह यादव ने सोमवार को आकांक्षी ब्लाक गदरपुर के ग्राम रामबाग और आसपास के क्षेत्रों का दौरा किया। डॉ. यादव ने सबसे पहले नारी शक्ति रजाई ग्रोथ सेंटर रामबाग का निरीक्षण किया। उन्होंने समूह की महिलाओं के तैयार उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय किसान प्रकाश चंद मल्लिक की ड्रैगन फ्रूट की खेती को देखा। आदर्श नगर स्थित आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। सीएचओ मोनिका नेगी ने उन्हें प्राथमिक उपचार, दवाओं की उपलब्धता, और ग्रामीण जनता को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी। अधिकारियों को निर्देश दिया कि केंद्र और राज्य की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और सभी विभागों के बीच समन्वय से कार्य हो।
विज्ञापन

जिले ने हासिल की 99.36 प्रतिशत उपलब्धि
रुद्रपुर। अपर सचिव डॉ. यादव ने जिला सभागार में आकांक्षी जिला व ब्लाक गदरपुर में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि कई योजनाओं में जिले ने 99.36 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है। वहां पर पीडी हिमांशु जोशी, डीडीओ सुशील मोहन डोभाल, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, ओसी गौरव पांडेय आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed