फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Additional sanction of Rs 2.3 crore for construction of cow shelter in Gadarpur

Udham Singh Nagar News: गदरपुर में गौशाला निर्माण के लिए 2.3 करोड़ की अतिरिक्त मंजूरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Additional sanction of Rs 2.3 crore for construction of cow shelter in Gadarpur
रुद्रपुर। गदरपुर में सड़कों पर बढ़ते लावारिस पशुओं के जमावड़े और उनसे होने वाली दुर्घटनाओं से मुक्ति मिलने वाली है। बरीराई में निर्माणाधीन गौशाला के विस्तार के लिए शासन ने 2.3 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि की स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब इस महत्वाकांक्षी परियोजना को और अधिक व्यापक स्वरूप दिया जा सकेगा। गौशाला का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य शहर के निराश्रित पशुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित आश्रय प्रदान करना है। इस परियोजना के प्रारंभिक चरण के लिए पूर्व में शासन द्वारा करोड़ों रुपये की राशि आवंटित की गई थी। निर्माण कार्य को और विस्तार देने तथा भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने 331.91 लाख रुपये का एक नया प्रस्ताव शासन को भेजा था। इस प्रस्ताव के सापेक्ष शासन ने कुल लागत का 40 प्रतिशत यानी दो करोड़ तीन लाख एक हजार छह सौ रुपये जारी करने की अनुमति दे दी है। इस धनराशि का उपयोग गौशाला के भीतर बुनियादी ढांचे को और अधिक सुदृढ़ करने में किया जाएगा। इसके तहत जहां एक ओर निराश्रित पशुओं के लिए आधुनिक शेडों की संख्या बढ़ाई जाएगी, वहीं दूसरी ओर चारे के समुचित भंडारण के लिए बड़े गोदामों का निर्माण भी सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed