फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Action can be taken against 22 teachers

22 शिक्षकों के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई

Tue, 03 Nov 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा। Updated Tue, 03 Nov 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन

खटीमा। वर्ष 2011 की जनगणना के सत्यापन एवं उसमें प्रत्येक नागरिक का आधार कार्ड जोड़ने के लिए एक दिवसीय आधार कार्ड प्रशिक्षण चार्ज अधिकारी तहसीलदार ने प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे शिक्षा विभाग के 22 कर्मचारियों की सूची विभागीय कार्रवाई के लिए डीएम को प्रेषित कर दी है। देहरादून से आए जिला समन्वयक प्रदीप कुमार ने प्रशिक्षण दिया।

विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में चार्ज अधिकारी एवं तहसीलदार राधेश्याम राणा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राणा ने बताया कि 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक प्रगणक घर घर जाकर वर्ष 2011 की जनगणना का सत्यापन करेंगे। जिला समन्वयक प्रदीप कुमार ने बताया कि घर घर जाकर प्रत्येक परिवार के सदस्यों का वेरिफिकेशन और जन संख्या कार्ड बनाने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। रजिस्ट्रार कानूनगो जगमोहन त्रिपाठी ने कहा कि प्रगणक आधार कार्ड प्रशिक्षण को गंभीरता से लेकर कार्य करें। वहां पर विनोद भारती सहित वन एवं शिक्षा विभाग के प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed