{"_id":"69dffa16af727c0c600d3c45","slug":"action-against-tax-evasion-fines-worth-lakhs-collected-rudrapur-news-c-242-1-rdp1024-140007-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: टैक्स चोरी के खिलाफ कार्रवाई, लाखों का जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: टैक्स चोरी के खिलाफ कार्रवाई, लाखों का जुर्माना वसूला
Thu, 16 Apr 2026 02:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। राज्य कर विभाग ने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 में निर्धारित राजस्व लक्ष्य को हासिल करने के लिए सख्ती बढ़ा दी है। सचल दल इकाइयों की ओर से टैक्स चोरी के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।
बुधवार को अभियान के तहत रुद्रपुर इकाई ने नौ परचून से जुड़े वाहनों का भौतिक सत्यापन किया जिसमें एक वाहन में घोषित माल और वास्तविक माल में अंतर पाए जाने पर विभाग ने 80 हजार का अर्थदंड वसूला। किच्छा इकाई ने छह वाहनों की जांच कर 37,850 रुपये का जुर्माना लगाया।
काशीपुर मोबाइल यूनिट ने चार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5.51 लाख रुपये राजकोष में जमा कराए।
कोट -
विभाग की ओर से नियमित जांच, प्रवर्तन कार्रवाई और करदाताओं को जागरूक करने के प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। कर चोरी रोकने के लिए विशेष टीमें लगातार सक्रिय हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। - श्याम तिरुवा, संयुक्त आयुक्त, राज्य कर