{"_id":"69936a9b7ff52f8ade0b5005","slug":"accused-of-taking-rs-20000-from-ayushman-card-holder-rudrapur-news-c-8-1-hld1027-721616-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: आयुष्मान कार्डधारक से 20 हजार रुपये लेने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: आयुष्मान कार्डधारक से 20 हजार रुपये लेने का आरोप
Tue, 17 Feb 2026 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। आयुष्मान योजना से उपचार के नाम पर रुपये लेने का आरोप लगा है। पीड़ित का आरोप है कि सिविल लाइंस स्थित एक नेत्र चिकित्सालय में आंख के ऑपरेशन के दौरान आयुष्मान कार्ड स्वीकार नहीं किया गया और उससे 20 हजार रुपये जमा करा दिए। इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
भूरारानी निवासी हरदीप सिंह ने सीएमओ को शिकायती पत्र सौंपा। कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी राजरानी की आंख का ऑपरेशन अप्रैल 2025 में सिविल लाइंस स्थित आई हॉस्पिटल में कराया था। ऑपरेशन से पहले अस्पताल ने आयुष्मान कार्ड लेने से इंकार कर दिया और 20 हजार रुपये नकद जमा कराने के लिए कहा।
आरोप है कि ऑपरेशन के बाद भी आंख में सुधार नहीं हुआ बल्कि उनकी दिक्कतें बढ़ गईं। कई बार अस्पताल के चक्कर लगाने के बावजूद संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस पर उन्होंने विवश होकर सीएमओ से शिकायत की है।
विज्ञापन
शिकायत प्राप्त हुई है नियमानुसार जांच कराई जाएगी। यदि नियमों का उल्लंघन या लापरवाही पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों को बुलाकर उनके बयान लिए जाएंगे। - डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ