{"_id":"6283f926064d643a3d04fde9","slug":"accused-of-raping-on-the-pretext-of-marriage-hiding-religion-kashipur-news-hld4629618152","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म छिपा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म छिपा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप
विज्ञापन
काशीपुर। धर्म छिपाकर एक युवक ने दूसरे समुदाय की युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अब युवक ने अपना धर्म उजागर कर शादी करने से साफ इनकार कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक युवती ने टांडा उज्जैन चौकी पुलिस को तहरीर देकर कहा कि चार साल पहले उसकी पहचान एक युवक से हुई थी। उसने खुद का परिचय समीर के रूप में दिया था। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई और उनके बीच प्रेम संबंध बन गए। युवती का आरोप है कि समीर शादी का झांसा देकर चार वर्षों से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है।
शादी के लिए कहने पर आरोपी उसके साथ टालमटोल करता रहा। आरोपी के परिवारवालों से बात करने पर पता लगा कि वह दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखता है। अब उसने शादी करने से इनकार करते हुए पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
पीड़ित का आरोप है कि 14 मई की शाम समीर उसके घर आया और जान से मारने की धमकी देते हुए उसे पीटा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।