फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Accused of naming a bigha land owner

Udham Singh Nagar News: एक बीघा भूमि कब्जेदार के नाम करने का आरोप

Fri, 24 Feb 2023 09:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 24 Feb 2023 09:46 PM IST
विज्ञापन
Accused of naming a bigha land owner
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाजपुर। चकबंदी के तहत एक बीघा कृषि भूमि को प्रभावशाली व्यक्ति के चालक की बेटी के नाम पर करने का मामला सामने आया है। गांव चकरपुर निवासी मो. हनीफ की करीब एक बीघा कृषि भूमि को एक प्रभावशाली के चालक की बेटी के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराने का मामला सामने आया है।

15 जून 2022 तक खतौनी में भूमि हनीफ के नाम दर्ज थी। 23 जनवरी 2023 को खतौनी लेने पर पता चला कि खाता संख्या 36 खसरा नंबर 20 रकबा 0.063 कब्जे के आधार पर करीब एक बीघा भूमि को हनीफ का नाम काटकर प्रभावशाली व्यक्ति के चालक की बेटी के नाम कर दिया गया है। पीड़ित का कहना है कि मात्र कब्जे के आधार पर एक महिला के नाम भूमि करना न्याय संगत नहीं है। भूमि महिला के नाम करने से पहले उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया गया। इधर, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष बब्बू सैफी ने कहा कि चकबंदी विभाग में गड़बड़ी के प्रकरण पार्टी प्रदेश स्तर उठाएगी।
विज्ञापन

कोट-
पीड़ित बाजपुर सर्किल चकबंदी अधिकारी न्यायालय में वाद दायर कर सुनवाई करवा सकते हैं। कार्रवाई नहीं होने पर उनके समक्ष सुनवाई की जाएगी।
-सुभाष चंद गुप्ता, बंदोबस्त अधिकारी ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed