{"_id":"5ef1dee88ebc3e4301258587","slug":"accused-of-misbehaving-a-woman-by-pretending-to-get-benefit-of-housing-scheme-now-showing-clipping-in-village146","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर किया महिला से दुष्कर्म, अब गांव में क्लिपिंग दिखाकर बदनाम कर रहा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर किया महिला से दुष्कर्म, अब गांव में क्लिपिंग दिखाकर बदनाम कर रहा आरोपी
विज्ञापन
काशीपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो क्लिप बना ली। क्लिप नेट पर डालने की धमकी देकर वह उसका यौन शोषण करता रहा। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों को भेजे गए शिकायती पत्र में प्रतापपुर के एक गांव में रहने वाली महिला ने कहा कि वह अपने पति के साथ केक का मसाला बनाने वाली फैक्ट्री में काम करती थी। इस फैक्ट्री में गांव का ही एक व्यक्ति ठेकेदार है। इस व्यक्ति ने वर्ष 2016 में महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 6-6 लाख रुपये का ऋण दिलाने का झांसा दिया और इसकी एवज में 10 महिलाओं से 50-50 हज़ार रुपये की रकम ऐंठ ली। उसने कहा कि समूह में ऋण लेने पर एक महिला को उधार चुकता नही करने की छूट होगी। आरोपी ने उसे इस योजना की छूट का लाभ दिलाने का झांसा देकर कागजात पर हस्ताक्षर कराने के बहाने अपने घर बुलाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने उसकी आपत्तिजनक वीडियो भी बना ली। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके घर आकर भी दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर वह उसके पति व अन्य परिजनों को जान से मारने की धमकी देता। वह डर के कारण यह सब सहती रही। परिजनों को भनक लगने पर जब उसने आरोपी से मिलने से मना किया तो उसने चोरी का आरोप लगाकर दोनों पति पत्नी को नौकरी से निकलवा दिया। इसके बाद वह गांव के लड़को को क्लिपिंग दिखाकर उसे बदनाम कर रहा है। वह आजकल एक बाग़ में काम कर रही है। आरोपी ने कुछ युवकों को उकसाकर उसके पास भेजा। ये युवक उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगे। शोर मचाने पर वो भाग गए। उसने प्रतापपुर चौकी में उसके खिलाफ शिकायत की तो उल्टे आरोपी ने उसके पति के खिलाफ धमकाने व गाली गलौज करने की शिकायत कर दी।
चौकी प्रभारी गणेश पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। उधर, अधिवक्ता हेमा जोशी ने बताया कि पीड़िता की रिपार्ट दर्ज कराने को न्यायालय में आवेदन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन