फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Accused of harassing in the name of encroachment

Udham Singh Nagar News: अतिक्रमण के नाम पर परेशान करने का आरोप

Sun, 25 May 2025 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 25 May 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Accused of harassing in the name of encroachment
खटीमा। रेलवे की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी करने के बाद लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर उन्हें बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शनिवार को वार्ड नंबर 14 के लोगों ने एसडीएम रविंद्र बिष्ट को ज्ञापन सौंपकर कहा कि शुक्रवार को रेलवे ने उनके घराें में नोटिस चस्पा कर सात दिनों के भीतर अतिक्रमण हटाने को कहा है, जबकि रेलवे प्रशासन जिस भूमि को रेलवे की भूमि बताकर अतिक्रमण हटाने की बात कर रहा है, वह भूमि उन लोगों की कब्जे की भूमि है।
यह भूमि राजस्व अभिलेखों में आबादी श्रेणी 6-2 में दर्ज है। उन्होंने कहा कि उनकी भूमि से लगी पूरब की ओर पक्की सड़क है जो राजस्व अभिलेखों में राज्य सरकार के नाम दर्ज है। रेलवे की ओर से पटरियों को मीटर गेज में परिवर्तित करते समय रेलवे की सीमा में आने वाली भूमि को लोहे की पत्तियों की दीवार से संरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा रेलवे प्रशासन उनकी कब्जे और आबादी में दर्ज भूमि के साथ ही वहीं स्थित नगर पालिका की भूमि को भी स्वयं की बताकर अतिक्रमण के नाम पर उन्हें बेवजह परेशान कर रहा है। वहां पर सभासद विश्वनाथ यादव, अशोक खड़का, रोहित चौधरी, विकास शर्मा, हरिओम, जदगीश, नीरज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed