फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Accused of fraud of one lakh rupees, case registered

Udham Singh Nagar News: एक लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, केस दर्ज

Thu, 10 Apr 2025 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 10 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Accused of fraud of one lakh rupees, case registered
पंतनगर। प्लाॅट दिलाने के बहाने ग्राहक से एडवांस लिए चेक को एजेंट ने अपने खाते में लगाकर एक लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की विवेचना एसआई दिनेश रावत को सौंपी गई है।
विज्ञापन


खड़कपुर मोटाहल्दू हल्द्वानी निवासी प्रताप राम आर्या ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने वर्ष 2015 में रुद्रपुर निवासी प्रापर्टी एजेंट राजेश कुमार गुप्ता के माध्यम से फुलसुंगी में एक प्लाॅट खरीदा था। इसके एवज में राजेश ने उससे हस्ताक्षर के साथ बिना तारीख डाले तीन चेक ले लिए थे। उसने प्लाॅट की रजिस्ट्री के बाद तीनों चेक वापस करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

उसकी ओर से पूरी धनराशि देने के बाद भी राजेश ने उसे चेक वापस नहीं किए। वह भी अपनी पारिवारिक परेशानियों के चलते राजेश से चेक लेना भूल गया। राजेश ने आठ जनवरी 2025 को उसके दिए चेक संख्या 078672 के माध्यम से उसके खाते से एक लाख रुपये अपने पंजाब नेशनल बैंक पंतनगर शाखा के खाते में ट्रांसफर करा लिए। जिस खाते से उसकी धनराशि निकाली गई है, वह खाता भारतीय स्टेट बैंक सिविल लाइंस मुरादाबाद में है। उसने पुलिस से आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed