{"_id":"64286a54510b2f6f300c74d6","slug":"accused-of-demanding-one-crore-rupees-from-england-number-kashipur-news-c-8-1-100566-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: इंग्लैंड के नंबर से एक करोड़ रुपये मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: इंग्लैंड के नंबर से एक करोड़ रुपये मांगने का आरोप
Sat, 01 Apr 2023 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 01 Apr 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। किसान ने इंग्लैंड के नंबर से फोन कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए आईटीआई थाने में तहरीर दी है।
आईटीआई थाना क्षेत्र के गांव कनकपुर निवासी किसान सुखदीप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 31 मार्च को उसके पास इंग्लैंड के एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने उससे एक करोड़ रुपये मांगे। रुपये नहीं देने पर जान से मार डालने की धमकी दी। फोन करने वाले ने यह भी कहा कि महल सिंह को उसी ने मरवाया है। आईटीआई थाना पुलिस के अनुसार किसान ने उसी के कुछ रिश्तेदारों पर कॉल कर धमकाने का शक जताते हुए जांच की मांग की है। पुलिस नंबर को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। संवाद