{"_id":"6adaf7b64ba7e14a4f02d613","slug":"accident-on-national-highway-74-in-jafarpur-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर चढ़ा डंपर, कूदकर बचाई जान: जाफरपुर में नेशनल हाईवे-74 पर हादसा, बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पर चढ़ा डंपर, कूदकर बचाई जान: जाफरपुर में नेशनल हाईवे-74 पर हादसा, बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त
Fri, 23 Oct 2026 11:29 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:29 AM IST
सार
दिनेशपुर में नेशनल हाईवे-74 पर जाफरपुर पेट्रोल पंप के पास डंपर ने बाइक को चपेट में लेकर ऊपर चढ़ा दिया। बाइक सवार ने कूदकर जान बचाई। हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
बाइक पर चढ़ा डंपर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेशनल हाईवे-74 पर जाफरपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया। यहां एक डंपर ने बाइक को अपनी चपेट में लेकर उसके ऊपर चढ़ा दिया। गनीमत रही कि बाइक सवार ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बाजपुर निवासी मग्घर सिंह उर्फ मनप्रीत सिंह स्वास्तिक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं। बताया गया कि वह जाफरपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास बाइक लेकर खड़े थे। इसी दौरान पीछे से आए डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी और उसके ऊपर चढ़ गया। अचानक हुई घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने डंपर को मौके पर ही रोक लिया। इसके बाद बाइक सवार ने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दी। सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। हादसे में बाइक सवार को चोट लगने की सूचना नहीं है। पुलिस जांच के बाद ही दुर्घटना की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।
विज्ञापन