फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Accident on Kichha bypass: Auto-bike collision, ten injured including mother and son

किच्छा बाईपास पर हादसा: ऑटो-बाइक की भिड़ंत, मां-बेटे समेत दस घायल; चार गंभीर हायर सेंटर रेफर

Sat, 28 Feb 2026 12:40 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 28 Feb 2026 12:40 PM IST
सार

किच्छा बाईपास पर तेज रफ्तार ऑटो और बाइक की भिड़ंत से खलबली मच गई। इस हादसे में बाइक सवार मां-बेटे और ड्यूटी पर जा रही नौ महिलाएं घायल हो गई हैं।

विज्ञापन
Accident on Kichha bypass: Auto-bike collision, ten injured including mother and son
किच्छा के सरकारी अस्पताल में घायलों का इलाज करते डॉक्टर। - फोटो : संवाद

विस्तार

 शुक्रवार की सुबह किच्छा बाईपास पर एक तेज रफ्तार ऑटो और बाइक की जोरदार भिड़ंत से खलबली मच गई। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार मां-बेटे और ड्यूटी पर जा रही नौ महिलाएं घायल हो गई हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बहेड़ी के शेरगढ़ से महिलाओं को कंपनी ले जा रहा एक ऑटो मंडी के पास बाईपास कट से गुजर रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक उससे टकरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया।

विज्ञापन

सीएचसी के डॉक्टर जीबी पंगरिया ने बताया कि घायलों में शिवानी, नन्हीदेवी, बाइक सवार अंशू और उनकी माता संतोष की हालत चिंताजनक होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं बालमती, आशा, शन्नो, लक्ष्मी, कीर्ति और अन्नू को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद ऑटो चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर यातायात सुचारु कराया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष बोले कट बंद किया जाए

व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय अरोरा ने प्रशासन से इस कट को बंद करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ने आंबेडकर चौराहे को बंद करके इस कट को खुलवाया और अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया, क्योंकि पहले आंबेडकर चौक पर पुलिस तैनात रहती थी। कट खुलने के बाद अब पुलिस नदारद रहती है। उन्होंने ऑटो में निर्धारित सवारियों से अधिक सवारियां बैठाने पर भी पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान लगाए। कहा कि पुलभट्टा थाने के सामने से ठूंस-ठूंस कर सवारियां भरकर लाने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

कट बंद करने को एनएचएआई से पत्राचार किया जाएगा

आंबेडकर चौक को बड़ा करने के लिए एनएचएआई से पत्राचार किया जाएगा। इस चौराहे पर आए दिन जाम होने के कारण बंद करके आगे कट खोला गया था। कट को बंद करने के लिए इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी। -भूपेंद्र सिंह धौनी, सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed