फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Accident Killed One Man

Udham Singh Nagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 23 Apr 2023 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 23 Apr 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Accident Killed One Man
मृतक के चाचा भी गंभीर रूप से घायल, एसटीएच में भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सितारगंज। कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि मृतक के चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
शुक्रवार देर शाम टीमा मार्ग पर बघौरा गेट के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार विडौरी गांव निवासी बलजिंदर सिंह (21) पुत्र जीत सिंह और गुरचरण सिंह पुत्र बलजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। बलजिंदर की नाजुक हालत को देखते हुए परिजन हल्द्वानी ले गये। परिजनों के अनुसार बलजिंदर ने हल्द्वानी से बरेली ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि गुरचरण का हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। बलजिंदर व गुरचरण दोनों ही सिडकुल की किसी फैक्टरी में मजदूरी करते थे। बलजिंदर दो भाइयों में बड़ा था। खबर लिखे जाने तक पुलिस को हादसे की तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंबाइन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
हेलमेट पहना होता तो बच जाती जान
बाजपुर। गोबरा मार्ग पर कंबाइन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि बाइक पर सवार मृतक की पत्नी और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। शुक्रवार देर रात 11 बजे गांव गोबरा नंबर आठ निवासी जसविंदर सिंह (23) बाइक से अपनी पत्नी रामेश्वरी और भतीजे को लेकर घर लौट रहा था। बन्नाखेड़ा-गोबरा मार्ग पर कंबाइन ने बाइक को टक्कर मार दी। तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जसविंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक इलाज कर रामेश्वरी और गुरविंदर सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया। बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज भगवान गिरी गोस्वामी ने बताया कि बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। चालक कंबाइन छोड़कर फरार हो गया। मौके से कंबाइन ओर बाइक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed