{"_id":"5d2f6f8e8ebc3e6cdc3ab824","slug":"accident-kashipur-news-hld3493014185","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक ने दो वाहनों को टक्कर मारी, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक ने दो वाहनों को टक्कर मारी, नौ घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। सीमेंट से लदे ओवरलोडेड ट्रक के चालक ने एक स्कार्पियो और एक महेंद्रा सुप्रियो को टक्कर मार दी। दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इन वाहनों में नौ लोग घायल हो गए। इनमें से चार घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन अपने कब्जे में ले लिए हैं।
नेपाल निवासी करीब 18 महिला-पुुरुष स्कार्पियो, महेंद्रा सुप्रियो और एक अन्य वाहन से गुरुपूर्णिमा पर्व पर अर्चना करने के लिए हरिद्वार जा रहे थे। मंगलवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे उनके वाहन दढ़ियाल रोड से होकर गुजर रहे थे। गैस गोदाम के पास सीमेंट से लदे ट्रक संख्या (यूपी76एफ/9866) के चालक ने महेंद्रा सुप्रियो (यूपी76एफ/9866) को जोरदार टक्कर मार दी।
इसके बाद ट्रक स्कार्पियो से भिड़ गया। हादसे में दोनों वाहनों में बैठे नौ यात्री घायल हो गए। इस हादसे से मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर टांडा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस 108 को सूचना देकर घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
घायलों में नेपाल के बांसज्ञाती निवासी मन कुमारी (35) पत्नी जयबहादुर, मल्ली देवसन्न निवासी बेलमती (70) पत्नी मनबहादुर, सना चौराई निवासी पार्वती बोरा (78) पत्नी नर बहादुर, महेंद्र नगर नेपाल निवासी मन बहादुर (75) पुत्र जय बहादुर, बुढ़ेपुर महेंद्रनगर निवासी नरेंद्र (50) पुत्र मनबहादुर, बनबसा निवासी कृष्णा (27) पुत्र छोटे लाल, महेंद्रनगर निवासी मान सिंह (23) पुत्र जय बहादुर व भोला (25) पुत्र छोटेलाल आदि घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि महेंद्रा सुप्रियो गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को लोगों की मदद से वाहनों से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस 108 ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।