{"_id":"608071a78ebc3e7c19187b22","slug":"accident-by-block-pramukhs-vechicle-rudrapur-news-hld4223156122","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख की कार ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख की कार ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत
विज्ञापन
लालपुर में घटनास्थल के पास गड्ढे में घुसी ब्लॉक प्रमुख की कार।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। किच्छा-रुद्रपुर हाईवे पर बुधवार देर शाम ब्लॉक प्रमुख की कार की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
बुधवार की देर शाम ब्लॉक प्रमुख रुद्रपुर ममता जल्होत्रा के पति विपिन जल्होत्रा उनकी कार से रुद्रपुर आ रहे थे। कार को चालक पूरन चला रहा था। किच्छा-रुद्रपुर हाईवे पर जैन फैक्ट्री के पास कार ने सामने से आ रहे बाइक सवार व्यक्ति और साथ में बैठी महिला को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद कार भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में घुस गई। कार सवार विपिन जल्होत्रा को भी हल्की चोट आई है। 108 वाहन ने घायल महिला व मृतक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। एसएसआई सतीश कापड़ी व बगवाड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज मुकेश मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। देर शाम तक मृतक व घायल महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
हादसे के बाद पूर्व स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे मौके पर
रुद्रपुर। हादसे की सूचना पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए अच्छे अस्पताल में भेजने की सलाह दी। साथ ही हादसे का सबक बने तीनपानी डैम के पास भी सुरक्षा बढ़ाने को कहा।
विज्ञापन
मैं चालक पूरन के साथ रुद्रपुर जा रहा था। जैन फैक्ट्री के पास ट्रक को ओवरटेक करते समय सामने से अचानक एक बाइक आ गई। काफी प्रयास के बावजूद बाइक कार से टकरा गई। कार असंतुलित होकर गड्ढे में गिर गई। मुझे और चालक को भी हल्की चोट आई है। -विपिन जल्होत्रा, ब्लॉक प्रमुख पति और सांसद प्रतिनिधि