फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   accident at Gadarpur

असंतुलित कार विद्युत ट्रासफार्मर से टकराईए बाल.बाल बचे महंत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
accident at Gadarpur
गदरपुर। वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे श्री जय भवानी जागरण मंडल के महंत पं. राजन शर्मा की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर से टकरा गयी। दुर्घटना के बाद ट्रांसफार्मर में आग लग गयी और कार क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने ऊर्जा निगम के एसडीओ को फोन कर आपूर्ति को बंद कराया और पं. राजन शर्मा को कार से सकुशल बाहर निकाला।
विज्ञापन

जागरण मंडल के महंत पं. राजन शर्मा रामनगर के वैवाहिक कार्यक्रम से वापस अपनी कार से घर गदरपुर लौट रहे थे। जब वह बेरिया रोड़ पत्थरकुई के पास पहुंचे तो किसी अन्य वाहन के उनकी गाड़ी को ओवरटेक करने पर शर्मा कार का संतुलन खो बैठे। इससे कार सड़क के किनारे लगे ट्रांसफार्मर से टकरा गई। कार में लगे एयर बैग खुलने से पंडित शर्मा बाल-बाल बच गए। दुर्घटना को देख आसपास के लोग एकत्र हो गये और उन्होंने किसी तरह पं. शर्मा को कार से बाहर निकाला। उन्हें कोई गहरी चोट नही आयी। लोगों ने ऊर्जा निगम के एसडीओ दीपक पाठक को फोन कर घटनाक्रम बताया। एसडीओ ने तत्काल विद्युत आपूर्ति को बंद कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed