फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Abuse charges to saloon workers

Udham Singh Nagar News: सैलून के कर्मचारियों पर महिला और युवतियों से छेड़छाड़ का आरोप

Mon, 19 May 2025 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 19 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Abuse charges to saloon workers
विहिप कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, पुलिस ने मामला कराया शांत
विज्ञापन


रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के गंगापुर रोड पर स्थित एक सैलून में काम करने वाले लड़कों पर स्थानीय महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ का आरोप लगा। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने सैलून के बाहर पहुंचकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आई और मामला शांत कराया।
रविवार शाम विहिप के नगर अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह चौहान कार्यकर्ताओं के साथ गंगापुर रोड के दक्ष चौराहे स्थित एक सैलून पर पहुंचे। उन्होंने सैलून संचालक और काम करने वालों से पूछताछ शुरू कर दी। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तकरार हो गई। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यहां काम करने वाले लड़के महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ करते हैं।
विज्ञापन

मामले ने तूल पकड़ा तो विहिप के अन्य कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। इस बीच दुकान में काम करने वाले लड़के वहां से खिसक गए। सूचना पर ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। ट्रांजिट कैंप के एसएचओ मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि विवाद की सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहां पर राजू कश्यप, अमन, सुधीर देवल, भारत सिंह पटेल, जयंत, सुधाकर, जयदीप सिंह, स्वर्ण सिंह, कमल पाल सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed