फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Absent Worker Salary Stopped by CEO

Udham Singh Nagar News: ड्यूटी से नदारद उपनल कर्मी का वेतन रोका

Fri, 21 Jul 2023 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 21 Jul 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Absent Worker Salary Stopped by CEO
रुद्रपुर। सीईओ रमेश चंद्र आर्या ने बृहस्पतिवार को बाजपुर के राप्रावि मुडिया मनी, बाजपुर प्रथम, नमूना, राउप्रावि नमूना, जीआईसी बरहैनी और जीआईसी हरिपुरा हरसान का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूलों में मध्यान्ह भोजन और शिक्षा की गुणवत्ता को परखा। बच्चों की कॉपियां चेक करते हुए कुछ देर उन्हें पढ़ाया। उन्होंने प्राध्यापकों को शिक्षा की गुणवत्ता से समझौता न करने के निर्देश दिए। जीआईसी बरहैनी में एक उपनल कर्मी करीब एक माह से ड्यूटी से नदारद मिला। कर्मचारियों ने बताया कि वह बीच-बीच में लंबी छुट्टियां लेता रहता था। इस पर उसका वेतन रोक दिया गया। जीआईसी हरिपुरा हरसान में पुस्तकें विद्यार्थियों की संख्या से अधिक मिलीं। सीईओ ने कहा कि इन पुस्तकों को अगले सत्र में बच्चों को बांटा जाएगा। इसके अलावा अन्य विद्यालयों में पुस्तकों की उपलब्धता को जांचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed