फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Aara Machine Seal'd in Kashipur

आरा मशीन सील करने आए वन अधिकारियों को घेरा, तीखीं नोकझोक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
Aara Machine Seal'd in Kashipur
काशीपुर में रेंजर संजीव कुमार की गाड़ी रोककर विरोध जताते लोग। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर/रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर की टीम ने बुधवार को मोहल्ला अल्ली खां में अवैध रूप से चल रहीं दो आरा मशीनें सील कर दीं। इसके विरोध में लोगों ने रेंजर की गाड़ी घेर ली। वन अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगा उन्हें बंधक बनाने का प्रयास किया। लकड़ी कारोबारियों की एसडीओ से नोकझोंक भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल भीड़ हटाई। मामले में आरा मशीन स्वामियों के अलावा 60-70 अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

वनकर्मियों ने दो वर्ष पूर्व अल्ली खां में छापे मारकर अवैध रूप से चल रहीं पांच आरा मशीनें सील की थीं। अब इन मशीनों में लकड़ी चिरान होने की सूचना पर एसडीओ प्रदीप कुमार धौलाखंडी के नेतृत्व में 40 वन कर्मी मौके पर पहुंच गए। इस दल में काशीपुर के रेंजर संजीव कुमार, रामनगर के रेंजर देवेंद्र रजवार, बैलपड़ाव के विजय अधिकारी, बन्नाखेड़ा के रेंजर लक्ष्मण सिंह मर्तोलिया समेत आमपोखरा रेंज के वनकर्मी भी शामिल थे। इन वनकर्मियों ने अवैध रूप से चल रहीं दो आरा मशीनें देखीं।
विज्ञापन

इसलिए टीम ने शारिक की आरा मशीन सील कर परिसर के मुख्य गेट को भी सील कर दिया। उन्होंने शकील के घर के अहाते में लगी आरा मशीनें भी सील कर दीं। इसके बाद विभागीय टीम मुस्तकीम की मशीनों को सील कर रही थी। तभी वहां पहुंचे लोगों ने विभागीय अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें घेर किया। आरोप है कि लोग एसडीओ से नोकझोंक कर अभद्रता पर उतारू थे। उन्होंने काशीपुर के रेंजर संजीव कुमार की बोलेरो को घेरकर रोक लिया। खुद को घिरा देखकर वनाधिकारियों ने डीएफओ को सूचित किया। डीएफओ की सूचना पर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कोतवाली से पुलिस भेजी। एसएसआई प्रदीप मिश्रा के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ हटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ धौलाखंडी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। डीएफओ कुंदन कुमार ने बताया कि आरा मशीन स्वामी स्वामियों के अलावा 60-70 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ राजकीय कार्य में बाधा डालने, भारतीय वन अधिनियम 1927, आरा मशीन नियमावली 1978 के उल्लंघन में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आरा मशीन स्वामियों ने लगाए वन अधिकारियों पर गंभीर आरोप
काशीपुर। तीन आरा मशीन स्वामियों ने वनाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगा एसएसपी को शिकायती पत्र भेजा। इसमें मोहल्ला अल्ली खां निवासी मो. शारिक, शकील, मुस्तकीम ने बताया कि एसडीओ के नेतृत्व में 35-40 वनकर्मी मंगलवार को भी उनकी आरा मशीनों पर आए जबकि उनकी आरा मशीनें दो साल से सील हैं। उनका आरोप है कि वनकर्मी उनकी मशीनों से काफी सामान भी निकालकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed