{"_id":"66e7e0ee3ccc23a77a03fcd7","slug":"a-youth-died-due-to-electric-shock-during-the-procession-e-mohammadi-in-rudrapur-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudrapur News: जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत, दो झुलसे; ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur News: जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत, दो झुलसे; ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप
Mon, 16 Sep 2024 01:10 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 16 Sep 2024 01:10 PM IST
सार
रुद्रपुर में जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग झुलस गए।
विज्ञापन
जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रुद्रपुर में जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग झुलस गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। सूचना पर बड़ी संख्या पर लोग मोर्चरी में जमा हो गए। लोगों ने ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सुभाष कॉलोनी से जुलूस-ए-मोहमदी निकल रहा था। इसी बीच कॉलोनी में जुलूस के स्वागत के लिए लगाए शामियाने का पोल हटाते समय उसमें करंट आ गया। इस दौरान एक युवक सहित तीन लोगों को करंट लग गया।
विज्ञापन
ताज मोहम्मद निवासी खेड़ा ने बताया कि करंट लगने से उनके जीजा इशरत अली (35) निवासी आदर्श कॉलोनी की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दिलनशी सहित दो लोग मामूली रूप से झुलस थे। जीजा स्टील की रेलिंग लगाते थे। वे मूलरूप से पाकबाड़ा मुरादाबाद के रहने वाले थे। उनके तीन बच्चे है।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Lohaghat: आपदा प्रभावितों की मदद को बढ़े हाथ, खाद्य विभाग ने परिवारों को बांटी राहत सामग्री; DM ने दिए निर्देश
कहा कि किसी बड़ी गाड़ी से वहां तार टूटकर ट्रांसफार्मर के जाले में गिरा था। इस जाले से करंट पोल में आ गया था। ऊर्जा निगम की बड़ी लापरवाही है। जब तार टूटी थी तो उसे जुलूस से पहले ठीक करना था।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन