{"_id":"6788093149777aac1204ceb7","slug":"a-young-man-riding-a-bike-was-surrounded-and-beaten-injured-bazpur-news-c-8-1-hld1031-496148-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बाइक सवार युवक को घेराबंदी कर मारा-पीटा, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बाइक सवार युवक को घेराबंदी कर मारा-पीटा, घायल
Thu, 16 Jan 2025 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र के कोसी कांटा रोड पर कुछ लोगों ने बाइक सवार युवक से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि युवक से तीस हजार की नकदी छीनकर बदमाश फरार हो गए।
सुल्तानपुर पट्टी के गांव सीता कॉलोनी निवासी अल्फाज बाजपुर स्थित एक बैंक से करीब चार बजे तीस हजार निकालकर बुधवार रात सवा आठ बजे वह बाइक से घर जा रहा था। कोसी कांटा रोड स्थित एक स्टोन क्रशर के सामने कुछ युवकों ने घेराबंदी कर उसके साथ जमकर मारपीट की। उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस आरोपी उसकी जेब से तीस हजार रुपये निकालकर धमकी देते हुए फरार हो गए। लोगों ने अल्फाज को उप जिला चिकित्सालय अस्पताल में भर्ती कराया।
सीओ विभव सैनी ने बताया कि 112 नंबर पर मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पड़ताल में दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद का मामला सामने आया है। नकदी छीनने का कोई तथ्य अभी सामने नहीं आया है। हालांकि अभी तहरीर नहीं आई है। सुल्तानपुर पट्टी पुलिस चौकी प्रभारी संदीप शर्मा को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।