{"_id":"6973c46aafbda8153b0276ae","slug":"a-young-man-injured-in-a-road-accident-died-during-treatment-sitarganj-news-c-242-1-rdp1007-136214-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
Sat, 24 Jan 2026 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 24 Jan 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज। खटीमा से दवाई लेकर घर लौट रहे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। शक्तिफार्म के गांव देवनगर निवासी संजीत मंडल (38) पुत्र फकीर मंडल 18 जनवरी को खटीमा से दवाई लेकर घर लौट रहा था। एमपी चौक से पैदल नकुलिया चौक पर आते समय पीछे से आए कैंटर ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह छिटक कर सामने से आ रही कार से टकरा कर सड़क पर गिर पड़ा था। पुलिस ने राहगीरों की मदद से उसे स्थानीय उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। मृतक के भाई मुन्ना जीत मंडल ने बताया कि सड़क हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। उसे पहले रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। फिर, उसे सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी ले जाया गया। इलाज के दौरान पांच दिन बाद बृहस्पतिवार शाम उसने दम तोड़ दिया। उसके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। परिजनों ने शाम को उसका अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन