फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A young man died after being hit by a Bolero, family said he was murdered

Udham Singh Nagar News: बोलेरो की चपेट में आकर युवक की मौत, परिजन बोले- हत्या की गई

Sun, 13 Jul 2025 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 13 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a Bolero, family said he was murdered
अमन पाल फाइल फोटो। संवाद 
काशीपुर। बोलेरो की चपेट में आकर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने युवक के दो दोस्तों पर साजिशन हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन




यूपी के जिला रामपुर के ग्राम बढ़ापुर सुमाली निवासी अमन पाल (24) पुत्र चरनपाल सुल्तानपुर पट्टी में एक स्टोन क्रशर पर पोकलेन चलाने का कार्य करता था। बीते शुक्रवार की रात करीब 10 बजे उसके एक दोस्त ने फोन कर उससे रामनगर रोड स्थित प्रतापपुर किसी काम से चलने को कहा। अमन ने साथ में ही काम करने वाले अपने दोस्त नीतीश को भी चलने के लिए कहा। अमन पाल, नीतीश व दो अन्य युवक कार से प्रतापपुर की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन

नीतीश ने बताया कि वे चारों लोग रात करीब 11 बजे प्रतापपुर के पास निर्माणाधीन बाईपास पर पहुंचे। वहां पर पहले से एक बोलेरो वाहन खड़ा था। तीन-चार लोग वाहन के बाहर खड़े थे और करीब तीन लोग वाहन के अंदर बैठे हुए थे। इसी दौरान जो युवक कार चला रहा था वह उन लोगों को देखकर कार को वापस कर लौटने लगा। इस पर वहां पहले से मौजूद लोगों में से एक युवक ने उनकी कार पर पीछे से डंडा मार दिया। तब कुछ दूर जाकर साथी से कार रुकवाकर अमन पाल कार से बाहर आया और हमलावरों से कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच कार चालक उतरकर आया उसने बोलेरो के अगले शीशे पर पत्थर फेंक कर मार दिया। इसके बाद हुई मारपीट में चारों लोग अंधेरे में इधर-उधर भागने लगे। नीतीश ने बताया कि इसी बीच बोलेरो में सवार एक व्यक्ति ने तेज रफ्तार में वाहन चलाकर अमन पाल को अपने चपेट में ले लिया।
दो-दो अस्पताल ले गए पर नहीं मिला उचित इलाज
कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए अमन पाल को नीतीश आननफानन गिरीताल स्थित निजी अस्पताल ले गया और उसके परिजनों को सचना दी। इधर, हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद वह उसे लेकर मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचा। यहां डॉक्टर के मना करने पर वह लोग उसे मुरादाबाद लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही अमन ने दम तोड़ दिया।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मेरे भाई की साजिशन हत्या की गई है : विपिन
शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने अमन पाल के दो दोस्तों पर हत्या करने की आशंका जताई। अमन के बड़े भाई विपिन ने बताया कि किसी साजिश के तहत फोन कर अमन को बुलाया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अमन के दो दोस्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

कोट
परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। - दीपक सिंह, सीओ, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed