फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A young man crossing the road near Sidcul was crushed by a vehicle and died.

Udham Singh Nagar News: सिडकुल के पास सड़क पार कर रहे युवक को वाहन ने रौंदा, मौत

Wed, 15 Apr 2026 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 15 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
A young man crossing the road near Sidcul was crushed by a vehicle and died.
रुद्रपुर। नैनीताल हाईवे पर सिडकुल के पास तेज रफ्तार वाहन ने युवक को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर वोल्टास चौक के पास 35 वर्षीय युवक सड़क पार कर रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। हादसा होने के बाद चालक ने वाहन को रोका तक नहीं और युवक के सिर को कुचलते हुए फरार हो गया। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर शव पर पड़ी तो लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना पर सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। साथ ही मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही अज्ञात वाहन को भी खोजने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed