फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A villager died in a collision between two bikes

Udham Singh Nagar News: दो बाइकों की टक्कर में एक ग्रामीण की मौत

Fri, 20 Dec 2024 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 20 Dec 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
A villager died in a collision between two bikes
दिनेशपुर। दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर शाम सतरंगी कॉलोनी संपतपुर जाफरपुर निवासी कार्तिक गाईन ( 40 ) अपनी बाइक से ग्राम कंटोपा निवासी एक युवक के साथ घर जा रहे थे। वहीं विपरीत दिशा से दूसरी बाइक पर ग्राम रायपुर निवासी युवराज सिंह (18) और अर्जुनपुर के कुलवंत सिंह (20) के साथ दिनेशपुर की आ रहे थे। जाफरपुर मार्ग पर धर्मनगर मोड़ के पास दोनों बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार्तिक, युवराज और कुलवंत गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। रास्ते में कार्तिक ने दम तोड़ दिया। मृतक कार्तिक राजमिस्त्री का काम करता था। बृहस्पतिवार शाम वह कालीनगर में काम करके घर लौट रहा था। कार्तिक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी सविता, पुत्र ध्रुव और पुत्री मनीषा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed