Uttarakhand: रुद्रपुर में किच्छा बाईपास पर बनेगा वेंडिंग जोन, 90.10 लाख से होगा निर्माण
रुद्रपुर नगर निगम शहर में एक और वेंडिंग जोन बनाने जा रहा है। किच्छा बाईपास पर प्रस्तावित इस वेंडिंग जोन के लिए 90.10 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुद्रपुर नगर निगम शहर में एक और वेंडिंग जोन बनाने जा रहा है। किच्छा बाईपास पर प्रस्तावित इस वेंडिंग जोन के लिए 90.10 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। नगर निगम प्रशासन ने वेंडिंग जोन के लिए किच्छा बाईपास पर जमीन चिह्नित कर ली है।
नई व्यवस्था से न केवल यातायात सुगम होगा बल्कि दुकानदारों को भी सम्मानजनक और सुरक्षित स्थान मिलेगा। अधिकारियों के अनुसार इस वेंडिंग जोन में 200 से अधिक पटरी और ठेली दुकानदारों के लिए व्यवस्थित शेड, बैठने की जगह और बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यहां पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और कचरा निस्तारण की भी सुविधा होगी। इससे सड़क किनारे लगने वाले अतिक्रमण की समस्या भी कम होगी। वेंडिंग जोन का निर्माण आधुनिक मानकों पर किया जाएगा। दुकानों का आवंटन पारदर्शी तरीके से ड्रॉ के माध्यम से किया जाएगा। पहले से चिह्नित पात्र विक्रेताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
शहर में सुव्यवस्थित व्यापार का प्रयास
पहले से रुद्रपुर में इंदिरा चौक में वेंडिंग जोन संचालित है लेकिन बढ़ती आबादी और दुकानदारों की संख्या के कारण एक और जोन की जरूरत महसूस की जा रही थी। वेंडिंग जोन से स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा और शहर की सुंदरता भी बनी रहेगी।
शहर के फुटपाथ को लगभग खाली कराया जा चुका है। यहां के दुकानदार नगर निगम के सामने वेंडिंग जोन पर दुकान चला रहे हैं। इसी तरह बाकी दुकानदारों के लिए किच्छा बाईपास पर एक और वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। -विकास शर्मा, मेयर
नगर निगम ने वेडिंग जोन के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था जिस पर मुहर लग चुकी है। जल्द वेंडिंग जोन का निर्माण होगा। -शिप्रा जोशी, नगर आयुक्त।