फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A three-day exhibition for industrial development

औद्योगिक विकास के लिए तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आगाज

Sat, 22 Jul 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Sat, 22 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
A three-day exhibition for industrial development
रुद्रपुर में आयोजित औद्योगिक प्रदर्शनी का उद्घाटन करते अतिथि - फोटो : अमर उजाला

उद्योगों में उत्पादन के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली मशीनों की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आगाज शुक्रवार से हो गया। विधायक राजकुमार ठुकराल, डीएम नीरज खैरवाल ने दीप जलाकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। 

विज्ञापन


केजीसीसीआई, सिडकुल इंटरप्रिन्योर वेलफेयर सोसायटी, एनएसआईटी और द्रोणाचार्य इवेंट के संयुक्त प्रयास से एक होटल में आयोजित प्रदर्शनी में विभिन्न राज्यों से आई 100 से अधिक कंपनियों ने स्टाल लगाए हैं। विधायक ठुकराल ने कहा आर्थिक विकास में उद्योगों का अहम योगदान है। उद्योगों में नई तकनीक के प्रयोग से समय और धन की बचत की जा सकती है। डीएम ने कहा ऐसे आयोजनों से उद्यमियों को अपने उद्योग को विकसित करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन


कहा कि उद्यमी अपने उद्यम के विकास के साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के लिए भी रूचि दिखाएं। प्रदर्शनी में दिल्ली, मुंबई, पुणे, फरीदाबाद, गुजरात, राजस्थान व पंजाब सहित अन्य प्रदेशों की कंपनियों ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए। इस दौरान रमेश मिड्ढा, विकास जिंदल, मनोज त्यागी, अजय तिवारी, नितिन अग्रवाल, अशोक बंसल, हरविंदर सिंह, आशुतोष बर्मन, संजय सिंघल, आरके माहेश्वरी, जतिन पटेल, गुरमीत सिंह, आशीष छाबड़ा, अनंत सिंह, विजय मिश्रा, ओपी गौतम,अनूप सिंह, शकील खान आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आकर्षण का केंद्र रही हाईटैक मशीनें
प्रदर्शनी में 100 से अधिक कंपनियों द्वारा लगाए गए स्टालों पर रखी गई हाईटैक मशीनें आकर्षण का केंद्र बनी रही। स्थानीय उद्यमियों ने इन मशीनों के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। कई मशीनों के लिए कंपनियों के प्रतिनिधियों ने आर्डर भी बुक करवाये। प्रदर्शनी में आधुनिक प्रेस मशीन, वेल्डिंग मशीन, प्रिंटिंग व पैकेजिंग, जेनरेटर, बैटरी लिफ्टर, एयर कंप्रेशर, इंजीनियरिंग टूल्स, फायर ब्रिक्स, वाटर प्रूफिंग, हाइड्रोलिक मशीन, सिक्योरिटी सिस्टम, कूलिंग टावर कंट्रोल पैनल, हार्डवेयर, टूल, मीटर, एलईडी लाइट, इंडस्ट्रियल कुकर सहित कई आधुनिक मशीनों का प्रदर्शन किया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed