Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A surge in paddy prices occurred during the final phase of the season.

Udham Singh Nagar News: सीजन के आखिरी दौर में आया धान की कीमतों में उछाल

Sat, 28 Nov 2026 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 28 Nov 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
A surge in paddy prices occurred during the final phase of the season.
काशीपुर। सीजन के आखिरी दौर में धान के भाव में उछाल आने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। मोटे धान पर 400 से 500 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी देखी गई। बासमती की 1509 प्रजाति के भाव मंडी में 4000 रुपये प्रति क्विंटल को पार कर गए हैं।
विज्ञापन

काशीपुर की मंडी क्षेत्र की बड़ी मंडियों में शुमार हैं। यहां क्षेत्र के अलावा बिजनौर, मुरादाबाद और रामपुर के सीमावर्ती कस्बों से धान की आवक होती है। मंडी में आवक भले ही अब नाममात्र रह गई हो लेकिन जो किसान अच्छा दाना लेकर आ रहे हैं उन्हें बेहतर भाव मिल रहा है। मंडी में साफ-चमकदार दाने की सबसे ज्यादा मांग है। दिन-प्रतिदिन दाने की गुणवत्ता के हिसाब से भाव में 200-300 रुपये का अंतर आ जाता है। शुरू में 1509 धान 3800 रुपये तक बिका था। इससे किसान निराश थे। लेकिन सीजन समाप्त होने के कगार पर व्यापारियों ने इसमें रुचि दिखानी शुरू कर दी है। अब इसका भाव 4400 रुपये तक पहुंच गया है। कुछ किसानों ने 1509 धान को स्टॉक कर रखा था और भाव बढ़ने का इंतजार कर रहे थे। उन्हें अब फायदा मिल रहा है। मोटा धान 26 इस समय 2600 रुपये और पीआर 13 धान 2100 रुपये में बिक रहा है। सीजन की शुरुआत में इस धान की कीमत 1900 और 1650 रुपये तक थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed