फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   -A Roared people against the occupation

कब्जे के खिलाफ गरजे लोग

Tue, 23 Aug 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Tue, 23 Aug 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
-A Roared people against the occupation
एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हिंदुवादी। - फोटो : अमर उजाला
 पिंड स्थल पर अवैध कब्जे के खिलाफ भाजपा और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अवैध कब्जा करने वालों की ओर से न्यायालय का सहारा लेकर दो पूर्व सभासदों के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट को भी निरस्त करवाने की मांग की।
विज्ञापन



सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने एसएसपी को ज्ञापन भी सौंपा। कहा भूतबंगला में पुल के पास कई दशकों से एक भूखंड का उपयोग पिंड स्थल के रूप में किया जा रहा है। दूसरे समुदाय के कुछ लोग जबरन इस भूखंड पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


कब्जे की नियत से उक्त लोगों ने मौके पर टीनशेड आदि डालने का प्रयास किया, जिसका विरोध करने पर कई लोगों के साथ पहुंचे पूर्व सभासद रामबाबू, विरमा कोली और आत्माराम के खिलाफ उक्त लोगों ने न्यायालय का सहारा लेकर रंगदारी मांगने व अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज करवा दिया। प्रदर्शनकारियों ने मुकदमे निरस्त करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदर्शन में विधायक राजकुमार ठुकराल, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, सुभाष चतुर्वेदी, भारत भूषण चुघ,दिलीप अधिकारी, पिंटू पाल, राजेंद्र, विरमा कोली, कुंवरपाल कोली, कल्लू, राजेश ग्रोवर,  राकेश पाल, अजय, गगन, रामसेवक, संजय ठुकराल, गौरव आहुजा सहित तमाम लोग थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed