{"_id":"696a98001c1b7eb7fe012c90","slug":"a-report-has-been-filed-against-14-people-for-beating-up-a-youth-khatima-news-c-236-1-ktm1001-112892-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: युवक को पीटने पर 14 लोगाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: युवक को पीटने पर 14 लोगाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sat, 17 Jan 2026 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और पीटने आदि के आरोप में पुलिस ने 14 लोगाें के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, जमौर निवासी राम सिंह ने तहरीर देकर बताया कि 26 अगस्त 2025 की रात उनके पुत्र सुरेन्द्र सिंह राना को जमौर निवासी दिलशाद, दनिश, मुमताज, इस्कार भूरा, इकरार, इकबाल, इरशाद, नफीस, नाजिम हुसैन, नफीस, मो. साजिद, फजुल और मशरफ में से किसी ने फोन करके टंकी के पास बुलाया। जैसे ही उनका पुत्र वहां पहुंचा तो उन्होंने उसके साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर हथियार आदि से पीट दिया। इससे उनके पुत्र को गंभीर चोटें आईं। इसका पता चलने पर लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। सीओ विमल रावत ने बताया कि मामले में 14 लोगों के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।