फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A person from Hot Spot Mumbai escaped from the Quarantine ward, caught in a few hours

हॉट स्पॉट मुंबई से आया व्यक्ति क्वारन्टीन वार्ड से हुआ फरार, कुछ घण्टे में दबोचा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
A person from Hot Spot Mumbai escaped from the Quarantine ward, caught in a few hours
खटीमा। राजकीय जनजाति छात्रावास क्वारन्टीन सेंटर में भर्ती हॉट स्पॉट मुंबई शहर से आया एक क्वारन्टीन व्यक्ति फरार होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने कुछ घण्टों में उसे पकड़ लिया और पंतनगर क्वारन्टीन सेंटर भेजा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।     पुलिस को सौंपी तहरीर में क्वारन्टीन सेंटर के नोडल अधिकारी राजीव सोलंकी ने कहा है कि मुम्बई से आए नगर के वार्ड संख्या 4 निवासी समीर को 29 जून को सेंटर में क्वारन्टीन किया था। आरोप लगाया कि सोमवार की दोपहर करीब 2.30 बजे समीर सेंटर के पीछे के रास्ते से फरार हो गया। जबकि उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 188, 269, 270, आपदा प्रबन्धन 51 बी में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में जुटीं। कोतवाल संजय पाठक ने बताया कि बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल चौहान व चकरपुर चौकी इंचार्ज पूरन सिंह तोमर के नेतृत्व में टीमों ने उसे खोज निकाला। आरोपी को पन्तनगर क्वारन्टीन सेंटर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed