फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A new survey of Sidkul-Khatima railway line will be soon

सिडकुल-खटीमा रेल लाइन का जल्द होगा नया सर्वे

Sun, 19 Nov 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। Updated Sun, 19 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
A new survey of Sidkul-Khatima railway line will be soon
रुद्रपुर कलक्ट्रेट में नई रेलवे लाइन के सर्वे के लिए अधिकारियों की बैठक लेते डीएम नीरज खैरवाल - फोटो : Amar Ujala

लालकुआं से वाया सिडकुल सितारगंज होते हुए खटीमा तक नई रेल लाइन बिछाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने अधिकारियों की बैठक में रेल लाइन के लिए दोबारा सर्वे करने के निर्देश दिये। शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि इस लाइन को बिछाने के लिए वर्ष 2007 में भी सर्वे हुआ था।

विज्ञापन


लेकिन तब से अबत तक परिस्थितियां बदल गई हैं। इसलिए नई परिस्थितियों को देखते हुए लालकुआं से सिडकुल सितारगंज -नानकमत्ता-खटीमा तक रेल लाइन डालने के लिए दोबारा सर्वे किया जाए। सर्वे में इस बात का ध्यान रखें कि रेलवे ट्रैक के लिए अधिक से अधिक भूमि वन विभाग व बंजर भूमि होनी चाहिए। कृषि भूमि का इसके लिए चयन न किया जाए। 
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि यह नई रेल लाइन सरकार की प्राथमिकता है। इसके बनने से जहां लोगों को यातायात में सुविधा मिलेगी वहीं सितारगंज सिडकुल के उद्योगपतियों को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा सर्वे के कार्यों में एसडीएम किच्छा, सितारगंज व खटीमा रेलवे विभाग का पूरा सहयोग करेंगे। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद उसे शासन को भेजा जाएगा। बैठक में एडीएम प्रताप सिंह शाह, रेलवे के एके सिंह, एसएलओ एनएस नबियाल, एसडीएम विजयनाथ शुक्ल, नरेश चंद्र दुर्गापाल, विनोद कुमार उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed