फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A major gift for 2,515 women from self-help groups.

Udham Singh Nagar News: स्वयं सहायता समूह की 2515 महिलाओं को मिली बड़ी सौगात

Sat, 13 Jun 2026 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 13 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
A major gift for 2,515 women from self-help groups.
रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने स्वयं सहायता समूह की 2515 महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने ग्राम आनंदखेड़ा में शाहकार समूह वृद्धि केंद्र भवन के निर्माण का भूमि पूजन किया। भवन और शौचालय 13 लाख रुपये से विधायक निधि से बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि भवन निर्माण के लिए सरकारी भूमि उपलब्ध करवाने में उन्होंने हस्तक्षेप किया। यह भूमि पहले एक बड़ी समस्या थी, जिसे कई प्रयासों के बाद सुलझाया गया। यह भव्य भवन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अपना रोजगार चलाने में मदद करेगा। इसमें महिलाओं की ओर से तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जा सकेगी। महिलाएं यहां सम्मेलन और कामकाजी बैठकें भी आयोजित कर सकेंगी।
विज्ञापन

इस वृद्धि केंद्र से ग्रामीण क्षेत्र की 2515 महिलाएं लाभान्वित होंगी। उन्हें अपने उत्पादों को जनता तक पहुंचाने का बेहतर माध्यम मिलेगा। विधायक अरोरा ने कहा कि समूह की महिलाएं काफी मेहनती हैं और छोटे लघु उद्यमों से अपनी आजीविका चलाती हैं। उनका प्रयास है कि महिलाएं मुख्य धारा में आकर आत्मनिर्भर, स्वावलंबी बनें। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर, पूर्व मंडी चेयरमैन प्रीत ग्रोवर, मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed