फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A Kalash Yatra was organized to mark the commencement of the Mahanama Sankirtan.

Udham Singh Nagar News: महानाम संकीर्तन के शुभारंभ पर निकाली कलश यात्रा

Sun, 10 May 2026 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 10 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
A Kalash Yatra was organized to mark the commencement of the Mahanama Sankirtan.
रुद्रपुर। राधा कृष्ण महानाम यज्ञ सभा ने नेताजी सुभाष पार्क रविंद्रनगर में आयोजित 18वें श्री श्री अखंड महानाम संकीर्तन के शुभारंभ पर नगर में कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित महिलाओं ने किच्छा बाईपास रोड पर स्थित लेक पैराडाइज झील तक कलश यात्रा निकाली जहां से कलश में जल भरकर यात्रा वापस आयोजन स्थल पर पहुंची। वैदिक मंत्रों के बीच कलश स्थापित किए गए। रविवार को सुबह छह बजे से अखंड महानाम संकीर्तन होगा। दोपहर 12 बजे से भंडारा प्रारंभ होगा। महानाम संकीर्तन करने आई कीर्तन मंडलियों में जय राधे संप्रदाय कोलकाता, ओम शांति संप्रदाय दिनेशपुर, जय जगन्नाथ संप्रदाय उड़ीसा, राधा रमन संप्रदाय दिल्ली, श्यामा संप्रदाय जगतपुरा, राधारानी संप्रदाय की कीर्तन मंडली शामिल थीं। 13 मई की सुबह समापन पर तुलसी पूजा की जाएगी। कलश यात्रा में विधायक शिव अरोरा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, संजीव नंदी, बृजेन मंडल, रमेन विश्वास, तरुण मंडल, पार्षद विष्णु सिंह, विपुल गाईन, चंदन, विवेक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed