{"_id":"683371eed820b62d6806f59b","slug":"a-glimpse-of-the-culture-of-the-tribal-society-was-seen-in-bal-sangam-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-127528-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बाल संगम में दिखी जनजाति समाज की संस्कृति की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बाल संगम में दिखी जनजाति समाज की संस्कृति की झलक
Mon, 26 May 2025 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 26 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। वनवासी कल्याण आश्रम से संबद्ध सेवा प्रकल्प संस्थान की ओर से आयोजित बाल संगम कार्यक्रम में बुक्सा जनजाति समाज के बालक-बालिकाओं ने अपनी संस्कृति, संस्कार, साहस और प्रतिभा की झलक प्रस्तुत की। पारंपरिक खेल मलखंभ पर बच्चों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए जिन्हें देखकर लोग हैरान रह गए।
रामभवन धर्मशाला में आयोजित बाल संगम कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम पंकज उपाध्याय, अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डालचंद, एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
बाल संगम में गदरपुर, बाजपुर, रामनगर, सितारगंज के छात्रावास से पहुंचे बच्चों ने लोकनृत्य, गीत, नाटक, मलखंभ, योगासन, संस्कारों का मंचन प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
बाल संगम में मुख्य वक्ता क्षेत्रीय संगठन मंत्री डालचंद ने कहा कि कार्यक्रम महत्वपूर्ण मंच है। सांस्कृतिक झलक, बच्चों का मलखंभ, जीवंत संस्कार मंचन, एकल गीत आकर्षण का केंद्र रहे। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। अध्यक्षता निरंजनदास गोयल और संचालन आदित्य, राकेश और प्रियंका ने संयुक्त रूप से किया।