फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A fireplace burned in a room to prevent cold, two died of suffocation

ठंड से बचाव को कमरे में जलाई अंगीठी, दम घुटने से दो की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
A fireplace burned in a room to prevent cold, two died of suffocation
रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती अनुपम। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सोना तीन लोगों को भारी पड़ गया। कोयले से निकली गैस से दम घुटने की वजह से दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक को गंभीर हालात में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक ही मोहल्ले के दो युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं।
विज्ञापन

जसपुर के मोहल्ला भूपसिंह निवासी संजीव (22), उसका भाई अनुपम और पड़ोसी आकाश (23) दिनेशपुर के जयनगर नंबर चार में जगदीप सिंह के चस्का स्वीट्स रेस्टोरेंट में काम करते थे। रोजाना की तरह बीते बृहस्पतिवार को तीनों युवकों ने पहले कमरे के बाहर आग जलाकर हाथ सेके और फिर तसले में जले कोयले लेकर कमरे में सोने के लिए चले गए। कमरे की खिड़कियां भी बंद थीं।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह रेस्टोरेंट स्वामी रेस्टोरेंट में पहुंचा तो तीनों कर्मचारी नदारद थे। उसने कमरे में जाकर देखा तो कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई आहट नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदेह होने पर उसने दरवाजा तोड़कर देखा तो तीनों कर्मचारी कमरे में बेसुध पड़े थे। उसने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद संजीव और आकाश को मृत घोषित कर दिया।
अनुपम की हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिनेशपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे लेकिन एहतियातन पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किए गए। इधर, एक ही गांव के दो युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
दो माह बाद संजीव की होनी थी शादी, घर में पसरा मातम
रुद्रपुर। कमरे में अंगीठी जलाकर सोने से जान गंवाने वाले संजीव के परिवार का सपना टूट गया। बेटे की शादी की तैयारियां अब मातम में बदल गई हैं। दो माह बाद ही संजीव की शादी होनी थी।
लॉकडाउन से पहले संजीव और उसका भाई अनुपम जसपुर में ही किसी दुकान पर काम करते थे। दो माह पहले दोनों भाई अपने पड़ोसी आकाश के साथ रेस्टोरेंट में काम करने के लिए जयनगर नंबर चार स्थित चस्का स्वीट्स रेस्टोरेंट में पहुंचे थे। बृहस्पतिवार को तीनों की लापरवाही उनकी जान पर भारी पड़ गई।
संजीव के जीजा नितिन कुमार ने बताया कि कुछ समय पहले ही मुरादाबाद में संजीव की शादी तय हुई थी और फरवरी में शादी तय हुई थी। संजीव और अनुपम के पिता का कई साल पहले निधन हो चुका है। जीजा के साथ ही संजीव के कंधों पर परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी थी। संजीव के चार भाई-बहन हैं। वहीं मृतक आकाश दो भाइयों में बड़ा था। बीते बुधवार को ही उसने माता-पिता से फोन पर बात की थी और जल्द घर आने की बात कही थी।
अपना रेस्टोरेंट खोलना चाहता था संजीव
रुद्रपुर। चस्का स्वीट्स रेस्टोरेंट के मालिक जगदीप सिंह ने बताया कि मृतक संजीव और आकाश दोनों ही ईमानदारी से काम करते थे। दोनों की मौत से उन्हें बड़ी क्षति हुई है। उनका कहना है कि संजीव ने उनसे हाल ही में अपना रेस्टोरेंट खोलने की बात कही थी। वह घर के पास रहकर अपना काम करना चाहता था।
बेटों की मौत से मां को रखा अंजान
रुद्रपुर। संजीव और आकाश की मौत से दोनों की मां को देर शाम तक अंजान रखा गया। आकाश के पिता राजकुमार ने बताया कि उनकी पत्नी हार्ट की मरीज है। जैसे ही उन्हें बेटे की मौत की खबर हुई तो वह अस्पताल पहुंच गए। पत्नी से बेटे की तबीयत खराब होने की बात कही। वहीं संजीव की मां को भी देर शाम तक जानकारी नहीं दी। जैसे ही दोनों के शव घर पहुंचे तो दोनों की मां बेसुध हो गईं।
सर्दी से बचने को बंद कमरे में अलाव है जानलेवा
रुद्रपुर। अक्सर लोग सर्दी से बचने के लिए कोयले के अलाव का सहारा लेते हैं। पर बंद कमरे में यही अलाव लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। डॉक्टरों के अनुसार कोयला बंद कमरे में जलाने से कार्बन मोनोऑक्साइड का स्तर बढ़ जाता है और ऑक्सिजन का स्तर घट जाता है। कार्बन मोनोऑक्साइड सीधे ब्रेन पर असर डालती है और सांस के जरिए पूरे शरीर में फैल जाती है। इस वजह से खून में हीमोग्लोबिन का लेवल घट जाता है और अंत में इंसान की मौत हो जाती है।

बरतें सावधानी
1- अंगीठी या हीटर जलाते समय कमरे को पूरी तरह से बंद नहीं करना चाहिए।
2- कमरे में एक से ज्यादा व्यक्ति सो रहे हैं तो ज्यादा देर तक आग न जलाएं,
क्योंकि ज्यादा लोगों की वजह से ऑक्सीजन की और कमी हो जाती है।
3- घर में वेंटिलेशन हो तभी अलाव, हीटर या ब्लोअर चलाएं
4- अलाव के साथ पानी से भरी बाल्टी जरूर रखें।
5- ब्लोअर या हीटर का प्रयोग थोड़े समय के लिए ही करें ताकि कमरे की नमी बनी रहे।

रुद्रपुर में मृतक आकाश का फाइल फोटो।

रुद्रपुर में मृतक आकाश का फाइल फोटो।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर में मृतक संजीव का फाइल फोटो।

रुद्रपुर में मृतक संजीव का फाइल फोटो।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed