{"_id":"69307a0f035e434376005995","slug":"a-fine-of-rs-7500-was-collected-from-12-establishments-for-littering-and-encroachment-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-135860-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कूड़ा फैलाने, अतिक्रमण करने पर 12 प्रतिष्ठानों से वसूला 75 सौ का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कूड़ा फैलाने, अतिक्रमण करने पर 12 प्रतिष्ठानों से वसूला 75 सौ का जुर्माना
Wed, 03 Dec 2025 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर। नगर निगम ने मुख्य बाजार में सफाई व अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान करीब 12 व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर चालानी कार्रवाई कर 7500 रुपये जुर्माना वसूल किया। बुधवार को नगर आयुक्त रविंद्र बिष्ट के निर्देश पर स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट के नेतृत्व में नगर टीम ने मुख्य बाजार में सफाई व्यवस्था व अतिक्रमण के खिलाफ चालानी कार्रवाई की।
इस दौरान दुकानों के आसपास गंदगी, कचरा फैलाने व नालियों के ऊपर सामान रख कर अतिक्रमण करने वाले करीब 12 प्रतिष्ठानों का चलाना किया गया। इस दौरान टीम ने व्यापारियों और नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे सार्वजनिक स्थानों, विशेषकर नालियों को, अतिक्रमण मुक्त रखें और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें ताकि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी कार्रवाई की जाएगी।