{"_id":"69307a34c35c6ee35d005d68","slug":"a-fine-of-rs-12-lakh-was-imposed-on-pan-masala-procured-by-evading-gst-khatima-news-c-242-1-rdp1007-133767-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जीएसटी चोरी कर मंगाए पान मसाले पर वसूला 12 लाख जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जीएसटी चोरी कर मंगाए पान मसाले पर वसूला 12 लाख जुर्माना
Wed, 03 Dec 2025 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। जीएसटी चोरी कर दिल्ली से मंगाए पान मसाले पर राज्य कर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में विभाग ने सितारगंज निवासी व्यवसायी से 12 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया है।
डीसी हेमलता शुक्ला ने बताया कि एसी मो. कासिम और राज्य कर अधिकारी विनोद कुमार की टीम ने करीब एक सप्ताह पहले शहर में बिना वैध प्रपत्रों के दिल्ली से मंगाए गए पान मसाले को वाहन से अनलोड करने के दौरान पकड़ा था। टीम ने वाहन को पान मसाले के ढाई लाख पाउच के साथ जब्त कर राज्य कर भवन खटीमा में खड़ा कर दिया था। प्रवर्तन टीम ने व्यवसायी से 12 लाख रुपये का जुर्माना वसूल करने की कार्रवाई की है। संयुक्त आयुक्त रोशन लाल ने कहा कि व्यापारी पारदर्शी और वैधानिक रूप से व्यापार करें। विभाग कर चोरी करने वालों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। कर चोरी करने वालों के खिलाफ विभाग इस तरह की विधिक कार्रवाई जारी रखेगा।