फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A day before the wedding the bride ran away with her lover in bazpur

Uttarakhand: शादी से एक दिन पहले दुल्हन प्रेमी के साथ फुर्र, दूल्हे को लगा झटका; तैयारियों पर लगा ग्रहण

Mon, 03 Nov 2025 01:34 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 03 Nov 2025 01:34 PM IST
सार

ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर में शादी से एक दिन पहले ही दुल्हन प्रेमी के संग गायब हो गई। इससे शादी की तैयारियां धरी की धरी रह गईं। यह घटना नगर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है।

विज्ञापन
A day before the wedding the bride ran away with her lover in bazpur
दुल्हन प्रेमी संग फरार

विस्तार

बाजपुर में शादी से एक दिन पहले ही दुल्हन प्रेमी के संग गायब हो गई। इससे शादी की तैयारियां धरी की धरी रह गईं। यह घटना नगर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है।

विज्ञापन


बाजपुर शहर निवासी एक युवक की शादी यूपी के रामपुर जिले के एक गांव निवासी युवती के साथ तय हुई थी। दो नवंबर को शादी होनी थी। इसी के चलते दुल्हन पक्ष के लोगों को बाजपुर आकर रविवार को दिन में शादी की रस्म पूरी करनी थी। लड़का पक्ष की ओर से एक मैदान में शादी समारोह की तैयारियां की जा रही थीं। सूचना मिली कि दुल्हन शनिवार रात घर से अचानक गायब गई है। हैरान करने वाली खबर मिलते ही दूल्हे को झटका लगा। इससे लड़के पक्ष की ओर से चल रही तैयारियों को ग्रहण लग गया।
विज्ञापन


रविवार सुबह मैदान में लगाए टैंट को आनन फानन में हटा दिया गया। टैंट संचालक भी समारोह को लेकर परेशान नजर आया। घटना से लड़के पक्ष के परिवार में हलचल सी मच गई। परिवार के कुछ लोग पुलिस से शिकायत करने की बात कह रहे थे लेकिन संभ्रांत लोगों ने समझाकर मामला शांत करा दिया। बताते हैं कि दुल्हन और दूल्हा पक्ष के बीच सुलह हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed